Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

देशभक्ति फिल्म 'इक्कीस' में बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के कुछ संवादों को देंगे आवाज

पहले इसे क्रिसमस पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 1 जनवरी कर दी है। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक ऐसा भावुक पहलू सामने आया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

31 Dec 2025

देशभक्ति फिल्म 'इक्कीस' में बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के कुछ संवादों को देंगे आवाज

अगस्त्य नंदा की बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म 'इक्कीस' इन दिनों खास वजहों से चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म इसलिए भी भावनात्मक रूप से अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। पहले इसे क्रिसमस पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 1 जनवरी कर दी है। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक ऐसा भावुक पहलू सामने आया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र के कुछ संवादों को अपनी आवाज दी है। ये संवाद धर्मेंद्र के युवा किरदार से जुड़े हुए हैं, जिन्हें बॉबी ने डब किया है। पर्दे पर यह पल न सिर्फ कहानी को भावनात्मक गहराई देगा, बल्कि वास्तविक जीवन में भी पिता–पुत्र के रिश्ते को बेहद खूबसूरत तरीके से जोड़ता नजर आएगा। फिल्म में धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा के पिता की भूमिका में दिखाई देंगे, जिससे यह सीन और भी खास बन जाता है।

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी 'इक्कीस' मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले तैयार हुई है। यह फिल्म सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है, जिनका किरदार अगस्त्य नंदा निभा रहे हैं। जयदीप अहलावत भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 27 मिनट की अवधि वाली इस फिल्म को सीबीएफसी से यू/ए 13+ सर्टिफिकेट मिल चुका है और अब दर्शक इसके 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


देशभक्ति फिल्म 'इक्कीस' में बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के
पहले इसे क्रिसमस पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 1 जनवरी कर दी है। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक ऐसा भावुक पहलू सामने आया है, जिसने द





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News